भाजपा जिलाध्यक्ष ने की मंडल कार्यकारणीयों की घोषणा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की मंडल कार्यकारणीयों की घोषणा 



(दीपक केवट - 7898803849)

शहडोल।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री वी. डी. शर्मा एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुहास भगत के निर्देशानुसार संभागीय संगठन मंत्री श्री श्याम महाजन की अनुमति से शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह ने जिले की जयसिंहनगर एवं जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के 9 मंडलों की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है। निश्चित रूप से मंडल कार्यकारिणी की घोषणा से सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है और इससे पार्टी को नई मजबूती मिलना तय है। 


शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह ने मंडलों के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं एवं यह विश्वास जताया है कि वे सभी पूरे मनोयोग से संगठन के कार्यों में अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।


कमल प्रताप सिंह के जिला अध्यक्ष बनने के बाद से ही सभी की नजर मंडल कार्यकारिणीओं पर टिकी हुई थी। आज मंडल कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिस प्रकार उसमें अनुभव एवं ऊर्जा का समावेश देखने मिला है उससे कमल प्रताप सिंह की दूरदर्शिता सहज ही नजर आती है।

Previous Post Next Post