दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार,18 वर्षीय किशोरी के साथ किये थे सामुहिक दुष्कर्म

दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार,18 वर्षीय किशोरी के साथ किये थे सामुहिक दुष्कर्म



(दीपक केवट - 7898803849)


अनूपपुर। जिला मुख्यालय अनूपपुर के करनपठार थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 वर्षीय किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी लालू सिंह पिता प्रेम सिंह गोड़ उम्र 38 वर्ष,  मनोज सिंह पिता प्रेम सिंह गोड़ उम्र 48 वर्ष दोनो निवासी रनईकापा एवं भगवान सिंह गोड़ पिता स्व. छतरू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पौनी जिला बालाघाट के खिलाफ धारा 366, 376, 376 डी, 376 (2)(एन), 370, 324, 342, 344, 506 बी के तहत गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है। 
थाना प्रभारी का कहना है कि
करनपठार थाना प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि 23 अगस्त को किशोरी अपने परिजनो के साथ थाना पहुुंचकर अपने साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। जहां किशोरी ने बताया कि 1 जुलाई की शाम लगभग 6 बजे ग्राम रनईकापा के लालू सिंह एवं मनोज सिंह दोनो सगे भाईयो ने उसका हाथ पकड़ते हुए उसे पिपरिया के जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में ग्राम पौनी जिला बालाघाट के भगवान सिंह गोड को फोन कर बुलाया और उसके साथ जबरजस्ती उसे ऑटो में बैठाकर भगवान सिंह से रूपए लिए। जिसके बाद भगवान सिंह गोंड द्वारा अपने घर ले गया, जहां घर में बंदकर उसके साथ जबरजस्ती दुष्कर्म किया तथा रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने लालू सिंह, मनोज सिंह एवं भगवान सिंह के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर 26 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इनकी रही भूमिका
सामुहिक दुष्कर्म के तीनो आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सोने सिंह परस्ते, उपनिरीक्षक दायावती मरावी, सहायक उपनिरीक्षक धनेश्वर पटेल, कमल किशोर चंद्रोल, प्रधान आरक्षक सुमेर सिंह, आरक्षक विमल सिंह, लोकेश खन्ना, दिलीप सिंह, जीतेन्द्र सिंह, अंकित कुमार, महिला आरक्षक महेश्वरी मरावी, सविता मार्को व योगेन्द्र परमार शामिल रहे। 

Previous Post Next Post