उमारिया/मानपुर।मानपुर बस स्टैंड के समीप गहरवार ट्रेवल्स दुर्घटनाग्रस्त

मानपुर बस स्टैंड के समीप गहरवार ट्रेवल्स दुर्घटनाग्रस्त




(भागीरथी केवट)
उमारिया/मानपुर।मानपुर क्षेत्र आये दिन दुर्घटनाओं से परिपूर्ण रहता है,साथ ही मानपुर के समीप ही उमरिया से मानपुर आने वाली गहरवार ट्रेवल्स के द्वारा तीन व्यक्ति जिसमे 1 बेटी, और 2 मानपुर छेत्र के ही रहने वाले व्यक्ति हैं, जो सूत्रों के जानकारी अनुसार बताया जा रहा है ,इन दोनों व्यक्तिओ में से एक व्यक्ति का पैर,और हाथ मे भारी चोट आयी हैं, साथ ही दूसरे व्यक्ति का सर में बहुत ज्यादा चोटिल हुआ है।
दोनों व्यक्ति व बेटी की स्थिति गंभीर बताई जा रही ।
वही मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानपुर थाना के स्टाप व टीआई के.के.त्रिपाठी जी के द्वारा तुरंत ही अपनी थाने की गाड़ी से उन सभी घायलों को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँचाया गया।

Previous Post Next Post