कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ थाने में हुई शिकायत
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल।शहडोल संसदीय क्षेत्र लालपुर की आम सभा मे चुनाव प्रचार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जनजातीय समाज के विरुद्ध भ्रामिक प्रचार करने के कारण उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने के लिये भाजपा पदाधिकारियों ने बुढार थाने मे शिकायत की है।लोकसभा संचालन समिति के मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत छावडा, जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय, कैलाश विश्नानी, आई टी सेल संभागीय प्रमुख संतोष लोहानी, रवि चौरसिया,जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव,अनुराग शुक्ला के साथ अन्य लोगों ने बुढार थाना प्रभारी को राहुल गांधी के विरुद्ध शिकायती पत्र देते हुए मांग की है कि २३ अप्रैल को लालपुर आमसभा मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी ने किसानो को गोली मारने वाला कानून बनाया है। यह प्रधानमंत्री के विरुद्ध फैलाया जाने वाला ऐसा झूठ है जो जनजातीय समाज को अपमानित करते हुए उनमे भ्रम फैलाता है। राहुल के इस झूठ से उपस्थित जनजातीय समाज व हम सभी बेहद आहत हुए हैं। थाना प्रभारी से मांग की गयी है कि प्रधानमंत्री के नाम से समाज मे झूठ ,भय, भ्रम फैलाने के लिये राहुल गांधी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर कडी कार्यवाही की जाए।


