ग्राम हर्रा टोला,आंगनबाड़ी के पास बेहोश मिली अज्ञात महिला।
महिला को छूने के लिए गांव में कोई भी नही तैयार
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल। जैतपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोहतरा के ग्राम हर्राटोला के अस्पताल व आंगनबाड़ी के पास एक अज्ञात महिला बेहोश अवस्था में पड़ी मिली। जिसकी पहचान रोजगार सहायक शिवाकांत मिश्रा द्वारा रूपतिया बाई बैगा उम्र 60 वर्ष निवासी घोघरी बताया गया जिसको देखकर ग्रामीणों में एक दहशत का माहौल छा गया उस महिला को कोई छूने के लिए तैयार नहीं था जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी सूचना डायल 100 को दी गई सूचना मिलते ही आरक्षक धीरज यादव व 100 डायल ड्राइवर अनीश खान मौके पर पहुंच कर बिना अपनी परवाह किए पहले धूप में पड़ी महिला को उठाकर पेड़ के नीचे रखा। जिसके बाद 108 को बुलाकर उसे जिला चिकित्सालय शहडोल के लिए रवाना किया गया।
जैतपुर पुलिस के सराहनीय कार्य को देखकर गांव के सभी लोगों ने धीरज यादव को धन्यवाद दिया।अब यह जांच के बाद स्पष्ट होगा कि महिला किन कारणों से बेहोश हुई थी।
