भ्रम से रहे दूर की हमारे घर नही आएगा - हिन्दी न्यूज लाइव टीवी


भ्रम से रहे दूर की हमारे घर नही आएगा - हिन्दी न्यूज लाइव टीवी


(दीपक केवट - 7898803849)
मध्यप्रदेश/शहडोल।हिन्दी न्यूज लाइव टीवी आप सभी लोगो से निवेदन करता है कि आप सभी सरकार के बनाये गए नियमो का पालन करें।बिना किसी खास वजह के घर से बाहर न निकले,और अगर निकलना बहोत ही जरुरी है तो मास्क का उपयोग जरूर करे,लोगो से सामाजिक दुरी बनाये रखे।अपने घर में अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहें।क्योकि आपसे से ही आपका परिवार है आप है तो सब है आप नहीं तो कुछ नहीं।इसलिए घर में ही रहे लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करें।

साथ ही इस भ्रम में न रहे की-

कोरोना चीन में है भारत नही आएगा - आ गया,

विदेश से आने बालो को हो रहा मप्र में नही आएगा-आ गया,

इंदौर भोपाल में है अपने शहर नही आएगा - आ गया, 

अब एक ही भ्रम बचा है मेरे दोस्तों की "घर" मे नही आएगा।
इस भृम से दूर रहे कोरोना बहोत ही तेजी से हमारे घरों के लिए बढ़ रहा है।पर सबसे बड़ी बात कोरोना को भगाने वाले भी हम है और कोरोना को लाने वाले भी हम है।सब कुछ सिर्फ और सिर्फ हमारे हाथ में है।




अपील
हिन्दी न्यूज लाइव टीवी
प्रधान संपादक
दीपक कुमार केवट(शहडोल)


Previous Post Next Post