शहडोल वालो के लिए राहत की खबर,दोनों कोरोना पॉजिटिव हुए नेगेटिव
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल।शहडोल जिले के लिए राहत की खबर सामने आ रही है।शहडोल से कोरोना का खतरा कुछ टलता हुआ नजर आ रहा है।शहडोल जिले में मिले दो कोरोना पॉजिटिव मजदुर मोनिका और भरत सिंह की दूसरी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।अहमदनगर से आये युवक और गंजबासौदा से आयी युवती की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव, मज़दूरों के घर वापसी के दौरान शहडोल पहुंचे दोनों के 10 दिन पूर्व लिए सैंपल में निकला था कोरोना पॉजिटिव,27 अप्रैल की रिपोर्ट में मोनिका और भरत सिंह थे कोरोना पॉजिटिव,स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन बाद भेजा था दोनों का सेंपल दूसरी जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है,जिससे उनके परिवार वालो के साथ पूरे शहडोल वासियों ने राहत की सांस ली।मोनिका और भरत सिंह के साथ दस अन्य लोगो का भी भेजा गया था सेंपल सभी का आया निगेटिव रिपोर्ट।फिलहाल मोनिका और भरत अभी मेडिकल कालेज में ही है आइसोलेट।शहडोल की तीसरी कोरोना पॉजिटिव महिला कुंवारिया बाई की दूसरी रिपोर्ट अभी आना है बांकी।

