उमारिया/मानपुर।मसीरा घाट के आगे द्विवेदी बस पलटी,यात्री सुरक्षित

मसीरा घाट के आगे द्विवेदी बस पलटी,यात्री सुरक्षित



(भागीरथी केवट)
उमारिया/मानपुर।मानपुर थाना अंतर्गत मसिरा घाट के आगे(मसीरा और ठेगरहा के बीच हुआ हादशा)उमरिया से ब्यौहारी जा रही बस क्र एमपी 18 पी 0034 अनियंत्रित होकर पलट गई,हालांकि हादसे में किसी यात्री के जनहानि की खबर नही है।सूत्रो के अनुसार द्विवेदी बस काफी तेज रफ़्तार में थी।साथ ही द्विवेदी बस सर्विस के हादसे की वजह स्टेयरिंग का फैल होना बताया जा रहा  है,हालांकि अभी आधिकारिक रूप से घटना की कोई वजह सामने नही आई है।आज की सुबह करीब 10.30 बजे हुये इस हादसे में पुलिस को स्थानीय लोगो की मदद से जानकारी दी गयी है,साथ ही यात्रा में शामिल यात्रियों को गन्तव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


Previous Post Next Post