स्व. पं. सुरेश प्रसाद गर्ग के स्मृति में 04 फरवरी सुबह 10.30 बजे से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ

स्व. पं. सुरेश प्रसाद गर्ग के स्मृति में 04 फरवरी सुबह 10.30 बजे से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ  


शहडोल। विराट भवन एकता बिल्डिंग के पास डेवलपमेंट एरिया में स्व. पं. सुरेश प्रसाद गर्ग 29 जनवरी 2020, बुधवार (माघ शुक्लपक्ष चतुर्थी, वि.सं.२०७६) को ब्रम्हलीन हो चुके हैं। उनकी दिव्यात्मा की शांति हेतु आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं वार्षिक श्राद्ध (बरसी) में पं. रामखेलावन गर्ग, सावन कुमार गर्ग, विराट गर्ग, अवकाश गर्ग ने सभी धार्मिक जनों को  सादर आमंत्रित किया हैं। 

श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ कथा व्यास पं. संतोष महाराज के मुखारबिन्द से श्री कृष्णचन्द्र जी के लीलामयी कथा का रसास्वादन कराया जायेगा, इस कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

धार्मिक कार्यक्रम में शोभा यात्रा, देवपूजन एवं श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ गुरुवार, 04 फरवरी 2021 (सुबह 10.30 बजे से) श्री कृष्ण जन्मोत्सव (नन्द महोत्सव)रविवार, 07 फरवरी 2021 बाललीला, गिरिराज पूजन, अन्नकूट, छप्पन भोग सोमवार, 08 फरवरी 2021 कंस वध, रूकमणि विवाह, उद्धव गोपी संवाद मंगलवार, 09 फरवरी 2021 सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा विराम एवं हवन बुधवार, 10 फरवरी 2021 वार्षिक श्राद्ध (बरसी) एवं भण्डारा गुरूवार, 11 फरवरी 2021समय प्रतिदिन पारायण - सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक कथा एवं सत्संग अपरान्ह 3.00 बजे से 6.00 बजे तक होगा।

Previous Post Next Post