शहडोल से बड़ी खबर ,महिला को उसके घर से ले जाकर किया दुष्कर्म, दुष्कर्म के बाद फेंका घर के सामने
शहडोल। जिला मुख्यालय के जैतपुर थाना अंतर्गत एक बड़ी घटना की खबर सामने आ रही है।जहाँ एक महिला के साथ कई लोगो ने दुष्कर्म किया और दुष्कर्म करने के बाद महिला को उसके घर के सामने ही फेक दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात लगभग 12 से 1 बजे के बाद कुछ लोगो ने महिला को उसके ही घर से उठाकर ले गए और ले जाकर महिला को जबरदस्ती शराब पिलाकर एक साथ कई लोगों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।और दुष्कर्म के बाद जब महिला की हालत खराब हो गई तो उसे उठाकर उसके घर के सामने ही फेंक दिया गया। महिला को घर के बाहर पड़े देख उसकी दर्द से कराहने की आवाज सुनकर परिजनों ने महिला को नजदीकी थाना ले जाकर एफआईआर दर्ज करवाई, जहां पर मामला गंभीर होने की बात कहकर जिला चिकित्सालय शहडोल रेफर कर दिया गया।
पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के साथ दुष्कर्म करने वालों में विजय त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, मोनू शर्मा, मुन्ना सिंह के नाम शामिल हैं साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले में अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है।
