शहडोल।कुख्यात अपराधी चाकू सहित गिरफ्तार

कुख्यात अपराधी चाकू सहित गिरफ्तार



(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एफएसटी टीम ने कुख्यात अपराधियों को रंगे हाथ नंगी धारदार चाकू सहित धर दबोचा और कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया ।

 पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस सूचना के मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल मौके पर  थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी द्वारा सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक रजनीश तिवारी, आरक्षक 56 मनहरण पाण्डेय, आरक्षक 55 देवेन्द्र पाण्डेय की टीम पहुंचकर 13 अप्रैल 19 को शाम करीब 8 बजे एफएसटी टीम ने  गुड्डू अकरम पिता शेख कलाम उम्र 45 वर्ष निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल एवं भूपेन्द्र शर्मा पिता केशव प्रसाद शर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल के जो कि दोनों ही खूंखार अपराधी हैं,जिनके विरूद्ध धारा 302, 307,394,392,394 एवं मारपीट के कई प्रकरण पंजीबद्ध है , जो कि दहशत फैलाते हुए हाथ में नंगी धारदार चाकू लेकर घूम रहे थे, जो कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे ,दोनों आरोपियों को चाकू सहित गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। 
आरोपी भूपेन्द्र शर्मा के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 262/19 धारा 25(1) (B) आर्क्स एक्ट में आरोपी गुड्डू उर्फ अकरम के विरूद्ध अपराध क्रमांक 263/19 धारा 25 (1) (B) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया गया।
Previous Post Next Post