शहडोल।लम्बे अर्से से फरार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

लम्बे अर्से से फरार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे


(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल।थाना कोतवाली शहडोल प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी ने टीम गठित कर लम्बे अर्से से फरार चोरी का आरोपी जो की 2015 से फरार था।जिसको छादा खुर्द से गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपी पिंकी उर्फ रोशन पिता जगदीश यादव उम्र 25 वर्ष थाना नौरोजाबाद जिला उमरिया का रहने वाला है। शहडोल कोतवाली टीम एएसआई दिलीप सिह ,एएसआई रजनीश तिवारी,प्रधान आरक्षक विमल मिश्रा,अ. विश्वनाथ,अ. हरेन्द्र ने घेराबंदी कर रात्रि करीब 2 बजे घर से गिरफ्तार कर आज न्यायालय मे पेश किया ।

138 का आरोपी 2011 से था फरार,आया शहडोल पुलिस के हाथ



कोतवाली प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी ने टीम गठित कर लम्बे अर्से से फरार 138  का आरोपी 2011 से फरार था।जिसको नौरोजाबाद से पकडा।आरोपी मो.अफजल खान पिता जमालुद्दीन थाना नौरोजाबाद जिला उमरिया को कोतवाली टीम एएसआई  एएसआई रजनीश तिवारी, एएसआई दिलीप सिह ,प्रधान आरक्षक विमल मिस्रा, प्र. आर. रामनरायन पाण्डेय, प्र. आर. नामदेव अ. निर्मल ,अ. हरेन्द्र ने घेराबंदी कर घर से गिरफ्तार किऐ हैं जिसे आज न्यायालय मे पेश किया गया ।
Previous Post Next Post