हिमाद्री को टिकट मिलने से पूर्व सांसद ज्ञान सिंह नाराज,उतर सकते है लोकसभा चुनाव में हिमाद्री सिंह के खिलाफ
(दीपक केवट - 7898803839)
शहडोल। हिमाद्री सिंह को टिकट मिलने से पूर्व सांसद ज्ञान सिंह काफी नाराज हैं और उन्होंने लोकसभा चुनाव में निर्दलीय पर्चा भरने की घोषणा की है। सांसद ज्ञान सिंह भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरने का एलान कर रहे है। ज्ञान सिंह के इस बगावती निर्णय के बाद राजनीतिक नेताओ में काफी हलचल बढ़ गई है। टिकट कटने के बाद नाराज ज्ञान सिंह ने बगावत का मोर्चा खोलते हुए कहा है कि हिमाद्री को टिकट देना हाइकमान का सही निर्णय नहीं है। ज्ञान सिंह ने कहा कि निर्दलीय नामाकंन दाखिल करूंगा। पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का साथ है। अभी कई गांवों का दौरा कर रायशुमारी करनी है। छह बार विधायक एवं तीन बार सांसद रहे ज्ञान सिंह भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री का चुनाव प्रचार न करने के साथ-साथ क्षेत्र की जनता से रायशुमारी कर निर्दलीय चुनाव की बात कही है
