कल्लू उर्फ लल्लू स्थाई वारंटी गिरफ्तार
(भागीरथी केवट)
शहडोल।जयसिंहनगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 एवं 2011 से फरार स्थाई वारंटी कल्लू उर्फ लल्लू पिता रमजान खान उम्र 35 वर्ष निवासी खन्नौधी जिसको थाना जयसिंहनगर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है स्थाई वारंटी के विरुद्ध धारा 294, 341, 323, 506 आईपीएल एवं 25 बी आर्म्स एक्ट कायम किया गया था जो काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरारी में था जिसको एस आई गोविंद पाल, पुलिस आरक्षक भागचंद , नरेश, सौरभ एवं रौनक द्वारा पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया जिसे न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है
