विश्व पर्यावरण दिवस: युवा टीम ने ‘ग्रीन उमरिया, क्लीन उमरिया’ का लिया संकल्प
पौधे नहीं ये प्रकृति का श्रृंगार है:हिमांशू
उमरिया- विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर युवा टीम उमरिया के द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इसी क्रम में युवा टीम उमरिया ने पाली प्रोजेक्ट स्थित शिव मंदिर में 'ग्रीन उमरिया, क्लीन उमरिया ' कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर लोगों ने वृक्षारोपण भी किया। वहीं बच्चों ने साईकल रैली निकालकर लोगों में जागरुकता फैलाई।
इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक और युवा टीम के लीडर हिमांशू तिवारी ने पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की आध्यात्मिक स्थान भी प्रदूषण से प्रभावित है। इसलिए अपनी शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका देने वाले जीव-जन्तु और पेड़-पौधों की 2,362 प्रजातियां विलुप्त हो गई हैं। ऐसे में पर्यावरण के लिए खतरा पैदा हो गया है।
पाली थाना से प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि हम अधिक से अधिक पौधों को लगाकर काफी हद तक पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही विश्व में बढ़ते प्रदूषण और अनियोजित विकास का रोकथाम नहीं किया गया, तो भविष्य में पर्यावरण संबंधी बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसका सबसे अधिक प्रभाव बच्चों और युवाओं पर पड़ेगा।
समाज सेवी कंचन पांडेय ने बताया कि बड़े लोग पर्यावरण के लिए पहल नहीं कर रहे हैं। यदि सभी लोग अपने बच्चों के नाम से एक-एक पेड़ लगाएं, तो पर्यावरण को बचाया जा सकता है। इस दौरान लोगों ने वृक्षारोपण भी किया।
पौधा रोपण करते समय पाली थाना से प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे,हिमांशू तिवारी,कंचन पांडेय,लष्मी सिंह,करन बैगा, सौरभ पांडे, सिद्धि तिवारी,पूजा परास्ते, खुशी पांडे जितेंद्र तिवारी,ज्योति विश्वकर्मा, उदय यादव, श्री राम तिवारी ,दीप्ति सिंह,राघवेंद्र सिंह,प्रेरणा तिवारी एवं सभी उपस्थित रहे।