सेवा और समर्पण है नर्सिंग - डॉ.डी.के.द्विवेदी
शिवानी
पैरामेडिकल कॉलेज मे लैम्प लाइट सेरेमनी कार्यक्रम सम्पन्न
शहडोल ।नर्स
सेवा और समर्पण का दूसरा नाम है। जिस तरह से एक बच्चे की देखभाल मां के द्वारा की
जाती है उसी तरह से जब हम बीमार पडते है,तब नर्स के द्वारा
ही एक मॉ की तरह बीमार व्यक्ति की सेवा सहायता की जाती है। पूरे संसार मे समाज मे
नर्सिंग सुविधा बहुत आवष्यक है। उक्त आषय का उद्बोधन संस्था शिवानी पैरामेडिकल
नर्सिंग कॉलेज के संचालक डॉ.डी.के द्विवेदी ने संस्था शिवानी पैरामडिकल कॉलेज मे
नर्सिंग छात्र/छात्राओ द्वारा आयोजित नाइंटेगिल कैंडिल सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान
व्यक्त किये।
कार्यक्रम
मे उपस्थित नर्सिंग की वरिष्ठ व्याख्याता दिव्या लखेरा ने छात्र/छात्राओ को बताया
कि नर्स को जितना सम्मान दिया जाए उतना कम है।
बडी से बडी,
छोटी से छोटी बीमारी से ग्रसित मरीज नर्स की देखभाल मे अपनी बीमारी
को समाप्त करता है। जिस तरह से डॉ. मरीज के लिए भगवान होता है उसी तरह से नर्स भी
मरीज के लिए भगवान होती है। कार्यक्रम मे उपस्थित शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज के
प्रोजेक्ट प्रभारी अभिषेक तिवारी नर्स के पाठयक्रम के प्रारंभ और अंत मे शपथ क्यों
ली जाती है इसके बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम
को संस्था शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज के प्रबंध निदेषक रजनीष त्रिपाठी, संस्था की अध्यक्ष श्रीमती छाया द्विवेदी, शिवम
द्विवेदी ने भी संबोधित किया। इस अवसर मे नर्सिंग की व्याख्याता दिव्या लखेरा,
कविता पटेल, सिमरन बानो, सुमन विष्वकर्मा, संदीप यादव, डॉ.
दानिस रहमान व कम्प्यूटर सेक्सन के प्रभारी संजय गुप्ता, प्लेसमेंट
ऑफीसर विवेक सिंह, प्रषिक्षण प्रभारी राजेष सिंह, अनिरूद्ध सिंह इत्यादि षिक्षक कर्मचारी एवं छात्र/छात्राओ की मौजूदगी मे
कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
