जयसिंहनगर तहसील में पदस्थ कोटवार निकला भू माफिया कर बैठा करोड़ो की राजस्व भूमि पर कब्जा तान दिया महल
जयसिंहनगर| एक तरफ जहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में सतत भू माफियाओ के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है और अनेको बार मंच से माफियाओ को चेतावनी दे रहे है। वही इनके ही प्रशासनिक अमले में पदस्थ कोटवार ने तहसील मुख्यालय जयसिंहनगर के सामने ही करोड़ो की भूमि में महल बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है।
ये है मामला
जयसिंहनगर तहसील कार्यलय अंतर्गत पदस्थ कोटवार राजेश मिश्रा के द्वारा कतिरा रोड पर स्थित तहसील मुख्यालय के सामने ही राजस्व की भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए महल निर्माण कर लिया गया है। सोचने की बात यह है कि तहसील मुख्यालय के सामने ही राजस्व भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य करा लेने की भनक तहसीलदार को न हो ये मुमकिन नही है क्योंकि तहसील मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर ही यह अवैध निर्माण हुआ है। अब देखना यह है कि इन गंभीर विषय पर क्या राजस्व विभाग द्वारा कोई कार्यवाही की जाएगी।
पहले भी गरमाया था इनके अवैध कब्जे का मामला
प्राप्त जानकारी अनुसार इसके पूर्व भी तहसील मुख्यालय के पास कोटवार के द्वारा राजस्व की भूमि पर अतिक्रमण कर महल निर्माण कार्य कराते समय पर यह मामला संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था जिसपर नाम मात्र की कार्यवाही के बाद मामले को रफा दफा कर दिया गया था।
