एक बार फिर वापस लौटा कोरोना वायरस,फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार,
पढ़े पूरी खबर और जानिए शहर के किस क्षेत्र में आई एक ही परिवार के 7 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव
(दीपक केवट)
शहडोल। जिला मुख्यालय में एक बार फिर पकड़ी कोरोना ने अपनी रफ्तार।कोरोना के मरीजो के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले कई दिनों बाद जिले में इतने लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला मुख्यालय में आज 245 लोगों की जांच की गई जिसमें आज 9 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। जिसमें नगर के 7 एवं ब्यौहारी के 2 नए मामले सामने आए हैं। शहडोल शहर स्थित घरौला मोहल्ला के एक ही परिवार के 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एक 4 वर्ष का मासूम बच्चा भी शामिल है।
एक बार फिर जिले में कोरोना ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है और मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।
जिले में अब तक 3031 मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। 2974 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। मेडिकल कॉलेज में लगभग 9 मरीज भर्ती है।
अब एक बार फिर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।बिना वजह बाहर न निकले।मास्क का इस्तेमाल करे।लोगों से आपसी दूरी बनाए रखे।
