पति - पत्नी ने मिलकर खाते से गायब किये 1 लाख 95 हजार,राजेन्द्रग्राम के पशु चिकित्सालय में पदस्थ डाॅ को बनाया शिकार
(दीपक केवट)
अनूपपुर।मुख्यालय जिले के राजेन्द्रग्राम पुलिस ने कुछ दिन पूर्व हुए ऑनलाइन फ्राॅड के मामले में पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। दरअसल राजेन्द्रग्राम के पशु चिकित्सालय में पदस्थ डाॅ अशोक गहरवार के खाते से लगभग 1 लाख 95 हजार रूपए निकले जाने का मामला सामने आया था। जिसकी शिकायत राजेन्द्रग्राम थाना पुलिस को की गई थी, वहीं अब पुलिस ने फ्राॅड करने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 02/08/2020 की बताई जा रही है।जबकि आरोपियों को 21/11/2020 को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी पुनीत गुप्ता पिता रघुनाथ गुप्ता उम्र,20 निवासी शहडोल व अंजली गुप्ता पति पुनीत गुप्ता उम्र 19 वर्ष शामिल है।इन दोनों पति और पत्नी की गिरफ़्तारी हरदा से हुई है।जिन पर पुलिस ने मर्ग कायम कर धारा,420,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।