धुरवार टोल प्लाजा में मनचाही वसूली,
नशे में धुत रहते है प्लाजा में तैनात कर्मचारी
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल।मुख्यालय जिला स्थित धुरवार टोल प्लाजा इन दिनों काफी सुर्खियों में है।धुरवार टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों से खुलेआम लुटाई की जा रही है। और नशे की हालत में वहां के कर्मचारी चालको के साथ अभद्रता पूर्वक व्योवहार करते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा में रोड टैक्स की दुगनी दाम वसूली जा रही है। यहां तक की यदि वाहन चालकों द्वारा वहां वास्तविक राशि के अतिरिक्त पैसा दिया जाता है तो उससे अधिक राशि काटकर पैसा काट लिया जाता है। टोल प्लाजा में वास्तविक कर राशि ₹40 का है। यदि काउंटर में बैठे कर्मचारियों को वहां चालक ₹100 देते है तो कर्मचारी उससे ₹50 काटकर ₹50 ही वापस करते हैं। दलाली के तौर पर ₹10 की राशि प्रत्येक वाहनों से खुद की उद्देश्य पूर्ति के लिए खुद के जेब में रख लेते हैं। यदि कोई व्यक्ति टोल प्लाजा में चल रहे इस अवैध वसूली के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करता है तो टोल प्लाजा कर्मचारी उसके साथ अभद्र भाषा का उपयोग कर मारपीट करने तक को उतारू हो जाते हैं। पूर्व में इन्हीं सब कारणों की वजह से टोल प्लाजा में कई ऐसे मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके यहां की स्थितियों में कोई सुधार नहीं है।
