शहडोल।राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के बैठक के दौरान हुई जिला कार्यकारिणी घोसित

राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के बैठक के दौरान हुई जिला कार्यकारिणी घोसित


(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल।मुख्यालय शहडोल स्थित ऑसिस होटल में आज राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन की बैठक की गई। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष सिंह चंदेल जी  एवं संभागीय अध्यक्ष पवन सोनी जी महासचिव  राजेश मिश्रा जी संभागी उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा जी संजय मलिक जी एवं जिलाध्यक्ष सिल्लू रजक की अध्यक्षता में कार्यकारिणी घोषित की गई जो की इस प्रकार है-


जिला सचिव -  नीलेश जैन  जी 

जिला उपाध्यक्ष - अनिल मिश्रा जी,                       राहुल नामदेवजी
 
जिला मीडिया प्रभारी - दीपक केवट जी

एवं सदस्य विक्रम कल्याणी जी, सुनील रजक जी, अनूप गर्ग, विनोद यादव, रोहित केवट, सदस्यों  का चयन कर उन्हें सदस्यता दिलाई गई ।


ये है संगठन का उद्देश

राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन का उद्देश मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं मानव अधिकारों के हनन पर रोक लगाना है।समाज के प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना है lकिसी भी हाल में, किसी भी स्तर का कोई भी व्यक्ति जो कि सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक व्यवस्था से पीड़ित है जिसकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है या किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा उसकी शिकायत को संज्ञान में नहीं लिया जा रहा है l इसके लिए राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन गठित हुआ है l ताकि संविधान द्वारा प्राप्त मानव अधिकारों के हनन को रोका जा सके एवं प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति की सहायता कर उसे न्याय दिलाया जा सके l
Previous Post Next Post