(दीपक केवट - 7898803849)
भोपाल । लॉक डाउन 3 के दौरान महाराष्ट्र मध्यप्रदेश के शहडोल के लिए पैदल निकले 15 में से 9 मजदूरों की मौत की खबर है आज तड़के हुई इस घटना के संदर्भ में तमाम मीडिया चैनलों में इस बात की खबर आई है कि सभी मजदूर पटरी से ही अपने घर की ओर लौट रहे थे इसी दौरान थककर वह पटरी पर सो रहे थे जिसके बाद वहां से माल गाड़ी निकली इनमें से 9 मजदूरों के मौत की खबर की पुष्टि की गई है यह खबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की है जहां पटरी पर सोए प्रवासी मजदूरों पर से ट्रेन गुजरने के चलते उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सभी रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा औरंगाबाद जालना रेलवे लाइन पर हुआ। करमाड पुलिस मौके पर है। यह घटना औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 5.30 बजे हुई। फ्लाईओवर के पास पटरियों पर सो रहे 17 प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह सभी प्रवासी मजदूर मध्य प्रदेश के थे और ट्रेन पकड़ने के लिए भुसावल की ओर जा रहे थे। सभी मजदूर जलगांव में आयरन फैक्ट्री में काम करते थे। गुरुवार को भी औरंगाबाद से मध्य प्रदेश की ट्रेन चली थी।मजदूर 35-36 km चलने के बाद पटरी पर बदनपुर और करमड के बीच सो गए। सभी मध्य प्रदेश स्थित शहडोल के निवासी हैं। इस घटना पर साउथ सेंट्रल रेलवे के पीआरओ ने कहा कि ये माल गाड़ी की खाली रेक थीं। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच रही है।इस दुर्घटना में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सभी एक निजी कंपनी में काम करते थे। बताया गया कि दिन भर सफर करने के बाद वे रात में आराम करने के लिए ट्रैक पर सो गए।
यह सभी मजदूर मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के किन हिस्सों में रहते थे अभी इस बात की पूरी खबर नहीं हुई है घटना की सूचना मिलने के बाद तमाम प्रशासनिक और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं वहीं मीडिया कर्मियों की भी वहां जमघट लग गया है इस बात की जानकारी प्रतीक्षित है कि शहडोल जिले के किस गांव और कस्बे में रहने वाले 15 लोग थे जो इस हादसे का शिकार हुए हैं।
