मध्यप्रदेश।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने औरंगाबाद हादसे में जताया शोक

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने औरंगाबाद हादसे में जताया शोक

(दीपक केवट - 7898803849)
मध्यप्रदेश।औरंगाबाद से अपने घर लौट रहे कई श्रमिक भाइयों के ट्रेन हादसे में आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि! 

▪️ दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझे, आपके साथ मैं और पूरी मध्य प्रदेश सरकार खड़ी है।

▪️औरंगाबाद में हुए रेल हादसे से हृदय पर ऐसा कुठाराघात हुआ है की मैं उसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता! संवेदना से मन भर जाता है...

▪️ मैंने रेल मंत्री श्री @PiyushGoyal जी से बात की है और उनसे त्वरित जाँच और उचित व्यवस्था की माँग की है।

▪️ मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी से भी लगातार बात कर रहा हूँ और घायल श्रमिकों के उपचार में कोई भी कमी न रहे उसकी व्यवस्था कर रहा हूँ।

▪️▪️ प्रदेश सरकार की तरफ़ से हर एक मृतक श्रमिक के परिजनों को पाँच लाख दिए जाएँगे, और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 

▪️ मैं विशेष विमान से उच्च अधिकारियों की एक टीम भेज रहा हूँ, जो वहाँ पर मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करेगी और घायलों को हर सम्भव मदद करेगी।

▪️ विशेष विमान से मंत्री श्रीमती मीना सिंह जी के साथ राज्य कंट्रोल रूम के अपर मुख्य सचिव श्री आई. सी. पी. केशरी भी जाएँगे। 

▪️ उड्डयन मंत्रालय से बात कर इस विशेष विमान के उड़ान की अनुमति ली जा चुकी है।

▪️▪️▪️ *मेरे हर श्रमिक भाई-बहन से मेरी ये विनम्र अपील है कि वो चलते हुए अपने घरों की तरफ़ न निकले, हमने आप सब को घर लाने हेतु उचित व्यवस्थाएँ की है और ये प्रक्रिया ज़ोरों से चल रही है। *

▪️ हर राज्य के साथ बात कर, रेलेवे के साथ मिल कर ये पूरा मिशन पूरा किया जा रहा है।

▪️ हम देश के हर राज्य के अख़बारों में विज्ञप्ति जारी कर रहे है, सोशल मीडिया द्वारा उन तक पहुँचने की कोशिश कर रहे है, प्रदेश के सभी विधायक लगातार उनके सम्पर्क में लगे हुए है। 

☎️ प्रवासी मजदूरों के लिए प्रदेश में जारी किया गया टोल फ़्री नम्बर 0755-2411180 

📲 प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों को SMS के द्वारा भी संदेश भेजे जा रहे है। 

▪️अब तक हम तक़रीबन 80000 श्रमिकों को वापिस ला चुके हैं।



ये पूरी प्रक्रिया लगातार जारी है। इसमें थोड़ी देर लग सकती है लेकिन हम सब को वापिस लाएँगे। धैर्य रखे और मुझ पर भरोसा रखे। मैं हमेशा आप के साथ था, हूँ, और रहूँगा।

आप जहां हो वहीं रहे, कृपया पैदल चल कर न आए और हम से जल्द से जल्द सम्पर्क करे।

 श्री शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री (मध्यप्रदेश)
Previous Post Next Post