ग्राम पंचायत देवरी में चल रहे 4 दिनों से मनरेगा कार्य में बिना मास्क के मजदूरों से लिया जा रहा कार्य , मौके से सचिव नदारत
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल। ग्राम पंचायत देवरी में विगत 4 दिनों से मनरेगा कार्य चालू है, जिसमें शासन के गाइड लाइन के हिसाब से मजदूरों से कार्य नहीं लिया जा रहा है, जहां शासन के आदेश की अवहेलना के साथ ही मौके से विगत 2 दिनों से सचिव रमाकांत द्विवेदी लापता है, जिसके कारण मजदूरों को बिना मास्क के ही कार्य करना पड़ रहा है।
इस संदर्भ में मेट विजय जायसवाल ने बताया कि काफी लोगों को ( कई मजदूरों को ) को मास्क नहीं दिया गया है और काम के दौरान कोई मजदूर मास्टर का उपयोग नहीं कर रहा है।
मेट से पूछा गया कि मास्क क्यों नहीं दिया गया तो इसका कारण बताया गया कि ग्राम सचिव रमाकांत द्विवेदी 2 दिन से आए ही नहीं जिससे कारण मजदूरों को मास्क नही मिला है और मनरेगा कार्य 4 दिन से काम चालू है।
जानकारों जानकारों की माने तो ऐसी स्थिति में बिना मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग नही करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर, यहां पर किसी को गंभीर संक्रमण का शिकार होना पड़ सकता है। इससे इसका परिणाम यह होगा कि मजदूरों के अलावा कई लोग को कोरोना वायरस का शिकार होने से इंकार नही किया जा सकता है, जिसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ सकता
