शहडोल।मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में चयनित हो किया शहडोल जिले का नाम रोशन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में चयनित हो किया शहडोल जिले का नाम रोशन



शहडोल।जिले के युवा डॉक्टर अमित सोनी पिता श्री ललन प्रसाद (वरिष्ठ रेलवे गार्ड एसईसीआर शहडोल) ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (चिकित्सा अधिकारी) परीक्षा 2019 मे सफल होकर शहडोल जिले का नाम किया रोशन उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई प्रियदर्शनी स्कूल शहडोल एवं उत्कृष्ट विद्यालय शहडोल से की उनका पीएमटी में चयन वर्ष 2011 में हुआ तथा उन्होंने अपने एमबीबीएस की पढ़ाई भोपाल से की पढ़ाई उपरांत उनकी प्राथमिक पदस्थापना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्नौधी में हुई ।


 इनके कार्यकाल के दौरान खन्नौधी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया गया ।उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (चिकित्सा अधिकारी )परीक्षा 2019 पास की । एवम मेरिट में 293 वा स्थान हासिल किया । पीएससी में चयन के बाद इनकी पदस्थापना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केशवाही में हुई।

Previous Post Next Post