शहडोल।निरीह प्राणियों के संरक्षण व संवर्धन से सरोकार सामाजिक संस्था देव से महादेव गौ सेवा

निरीह प्राणियों के संरक्षण व संवर्धन से सरोकार सामाजिक संस्था देव से महादेव गौ सेवा



शहडोल। निरीह प्राणियों के संरक्षण व संवर्धन से सरोकार सामाजिक संस्था देव से महादेव गौ सेवा संस्था को घायल गाय की जानकारी लगने पर संवेदनशील भाजपा नेता,समाज सेवी व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग जिला अध्यक्ष सिल्लू रजक ने तत्काल मौके पर पहुंचा कर डाक्टरी उपचार उपलब्ध कराया और मरणासन गाय की जान की सुरक्षा की। 


श्री रजक ने न्यूज को बताया कि एक काले रंग की गाय बुढ़ार रोड स्थित हुन्डई कार शोरूम के सामने  2 दिन से पड़ी हुई थी ,जिसको किसी गाड़ी वाले ने टक्कर मार दिया था जिसकी वजह से उसे चोट आई थी और उसी वजह से वह उठ नहीं पा रही थी हमें नगरपालिका कर्मचारी और हमेशा हमारे साथ गौ सेवा करने  पिंटू मोगरे द्वारा देव से महादेव गौ सेवा संस्था को जानकारी मिलते ही सभी गौ सेवक वहां पर पहुंचे और डॉक्टर को बुला कर इंजेक्शन दवाई लगवाए गया अब वह सुरक्षित है। इस मुहिम में संस्था के सक्रिय कार्यकर्ता अनूप गर्ग, देव कुमार, मुकेश , बाबी, मनीष, पिंटू, सोनू,  देव केवट, शैलेन्द्र, इलियास, जय, रावेन्द्र व बाबू सहित कई कार्यकर्ता ने मौके पर सहयोग प्रदान किया। 
Previous Post Next Post