शहडोल।स्वाधीनता दिवस की सभी तैयारियां पूर्ण मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री ललित दाहिमा करेगें ध्वजारोहण

स्वाधीनता दिवस की सभी तैयारियां पूर्ण
मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री ललित दाहिमा करेगें ध्वजारोहण


(दीपक केवट -7898803849)
शहडोल।शहडोल जिलें में स्वाधीनता दिवस की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्य स्वाधीनता दिवस समारोह महात्मा गांधी स्टेडियम शहडोल में आयोजित होगा। मुख्य स्वाधीनता दिवस समारोह  में समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री ललित दाहिमा होगें और ध्वजारोहण करेंगें तथा परेड़ की सलामी लेगें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य कार्यक्रम स्थल गाॅधी स्टेडियम में  प्रातः 8ः58 में मुख्य अतिथि का आगमन होगा, प्रातः 9ः00 बजे  मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगें, प्रातः 9ः05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा  परेड का निरीक्षण करेगें, प्रातः 9ः15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री  जी  के संदेष का वाचन किया जायेगा, प्रातः 9ः30 बजे  मार्च पास्ट होगा, प्रातः 9ः50 बजे  स्वतंत्रता संग्राम  सेनानियों का सम्मान किया जायेगा एवं प्रातः 9ः55 बजे  सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन किया जायेगा, प्रातः 10ः40 बजे पारितोषिक वितरण और प्रातः 11ः00 बजे  कार्यक्रम का समापन होगा।
Previous Post Next Post