कल शहडोल नगर में गूंजेगा जय भोलेनाथ का नारा,निकाली जायेगी भव्य कावड़ यात्रा
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल। श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को शहडोल नगर में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है, यह आयोजन हिंदू जन जागरण समिति एवं समस्त विराट नगर वासियों की तरफ से किया जा रहा है।
कावड़ यात्रा का समय और स्थान
कावड़ यात्रा बाणगंगा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर न्यू बस स्टैंड इंदिरा चौक न्यू गांधी चौक जेल बिल्डिंग रोड जयस्तंभ चौक से होकर बूढ़े देवी मंदिर में कांवड़ यात्रा का समापन किया जाएगा। कावड़ यात्रा सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगी एवं बूढ़ी देवी मंदिर में समापन उपरांत रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
इनका रहेगा विशेष रूप से सहयोग
कावड़ यात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन करने में मुख्य रूप से साईं कृपा मोबाइल सेंटर ,बिंदु किराना स्टोर, सोनिया मोबाइल सेंटर ,बाबा डीजे साउंड सर्विस, फैशन कलर स्वास्थ्य गोल्ड के अलावा अन्य प्रतिष्ठानों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है,साथ ही घरौला मोहल्ला निवासी सिल्लू रजक व उनकी टीम का इस कावड़ यात्रा के संकल्प को पूरा करने में काफी योगदान रहेगा।
