शहडोल।74 वर्षीय वृद्ध को ब्लैकमेल करते नागेंद्रनाथ सिंह , सहित युवती गिरफ्तार

74 वर्षीय वृद्ध को ब्लैकमेल करते नागेंद्रनाथ सिंह , सहित युवती गिरफ्तार


(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल ।मामला मुख्यालय शहडोल स्थित पांडवनगर का जहाँ कोतवाली पुलिस ने नागेन्द्रनाथ सिंह जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है सहित एक युवती और फारेस्ट गार्ड रोहित गौतम को किया गिरफ्तार।



यह है पूरा मामला

कोतवाली पुलिस शहडोल ने एक बड़ा खुलासा कर बताया कि , 74 वर्षीय वृद्ध को ब्लैकमेल करते नागेंद्रनाथ सिंह , एक युवती सहित फारेस्ट गार्ड रोहित गौतम को रंगे हाथों उन्होंने गिरफ्तार किया है। शहडोल पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह के निर्देशन में कोतवाली टीम ने की कार्यवाही।कोतवाली पुलिस ने बताया कि 74 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद पांडेय को आरोपियों के द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म करने के झूठे केश में फसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था।आरोपियों ने फरियादी से  5 लाख रुपए की मांग की थी।रोहित ने वर्दी पहनकर दिया था घटना को अंजाम।

फरियादी का कहना है कि

फरियादी लक्ष्मी प्रसाद पांडेय ने बताया कि उन्होंने आरोपियों को दिए थे एक एक लाख रुपए के तीन चेक।साथ ही उन्होंने ने बताया कि आरोपी फरियादी के साथ मारपीट कर रात भर उनके घर की तलाशी लेते रहे।

कार्यवाही में शामिल

कार्यवाही टीम में कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र दुबेदि , एसआई रजनी नागभिरे , कुंदन मानेश्वर , एम पी अहिरवार , एएसआई दिलीप सिंह , रजनीश तिवारी , आरक्षक उमेश तिवारी , हीरा,गिरीश,अजित यादव रहे शामिल।साथ ही कोतवाली पुलिस ने ये भी कहा कि
और भी कई ब्लैकमेलरों का पुलिस कर सकती है खुलासा।
Previous Post Next Post