लावारिस गौसेवा व अन्य मवेशियों की सेवा के लिए सदैव रहती है तत्पर - देव से महादेव संस्था
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल ।देव से महादेव संस्था लावारिस गौसेवा व अन्य मवेशियों की सेवा के लिए हमेशा ही तैयार रहती है।अब तक लगभग लावारिस 112 गौसेवा व 35 अन्य मवेशियों का उपचार भी देव से महादेव संस्था द्वारा कराया जा चूका है।सड़क दुर्घटना में घायल हुए अथवा बीमार मवेशियों का भी उपचार इनके द्वारा कराया जाता है। शहडोल कलेक्टर ललित दाहिमा भी करते है गौसेवा के लिए युवाओं की मदद।
मवेशियों के उपचार के लिए युवक खुद के जेब से खर्च करते है रूपए।देव से महादेव संस्था के युवा 24 घंटे रहते है गौसेवा व अन्य मवेशियों की सेवा के लिए तत्पर ,पशु चिकित्सालय के डॉक्टरो का भी युवाओं को मिलता रहता है सहयोग।मौके पर पहुच कर करते है मवेशियों का उपचार ।
ये है टीम में शामिल
गौसेवा व अन्य मवेशियों की सेवा के लिए टीम में सिल्लू रजक , राहुल सिंह , सोनू दुबेदि , शुभम दुबेदि , देव कुमार , अभिषेक , मुकेश सहित कई युवा करते है गौरक्षा व अन्य मवेशियों की सेवा।


