परिवहन अधिकारी ने गुप्ता हुंडई मामले में किया खुलासा
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल।आज बुढ़ार रोड स्थित त्रिदेव होटल में पत्रकारवार्ता आयोजित कर परिवहन अधिकारी अशुतोष सिंह भदौरिया ने पत्रकारो को संबोधित करते हुये बताया कि मेसर्स गुप्ता हुण्डई शहडोल प्रो. शंशाक गुप्ता के द्वारा डीलर प्वाईंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम जिसमें पंजीयन प्रक्रिया के सम्पूर्ण अधिकार वाहन डीलर को दिये गये है कि गलत उपयोग कर अपवचन किया गया। जिसकी प्रथम शिकायत रिची जगवानी द्वारा उनके मित्र दीपक चौबे के वाहन क्रमांक एमपी 18 सी 8295 के संदर्भ में की गई।
कई वाहनो में हुई है हेराफेरी
परिवहन अधिकारी ने बताया कि कई वाहनो में की है हेराफेरी पत्रकारवार्ता मे श्री सिंह ने बताया कि 27 मार्च 2019 को कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शहडोल की विशेष जांच टीम द्वारा मेसर्स गुप्ता हुण्डई शहडोल की एजेन्सी मे जाकर की गई जांच के दौरान यह पाया गया कि वाहन डीलर द्वारा अन्य वाहनो में भी नियमानुसार काम कर जमा किया गया है।वाहन के वास्तविक मूल्य से कम मूल्य की इनवाइस परिवहन कार्यालय मे जमा की गई। तदउपरांत जांच को आगे बढ़ाया गया।अब तक दो सौ संतानवे वाहनो की हुई जांच वर्तमान मे कुल 297 पर अपवंचित कर तथा उसकी निमानुसार सारित कुल 1572412 रूपये मेसर्स गुप्ता हुण्डई से वसूल लिये गये है। तथा दण्ड स्वरूप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शहडोल के आदेश दिनांक 12 जुलाई द्वारा एक माह हेतु वाहन डीलर का व्यवसाय प्रमाण अवधि 13 जुलाई से 13 से हेतु निलंबित किया गया है। जिसमेें परिवहन कार्यालय द्वारा पुलिस का सतत सहयोग किया जा रहा है।पुलिस जांच व उच्च न्यायालय में विचाराधीन थाना प्रभारी सोहागपुर को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शहडोल द्वारा 20 जून को दिये गये बयान में स्पष्ट लेख किया गया है कि वाहन डीलर द्वारा कर अपवंचन किया गया है। अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रकरण पुलिस जांच व उच्च न्यायालय में विचाराधीन है जिसमे कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शहडोल द्वारा सम्पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

