लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,
समिति प्रबंधक दिनकर प्रसाद तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
समिति प्रबंधक दिनकर प्रसाद तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल/गोहपारू।मामला गोहपारू थाना अंतर्गत चुहरी का है,जहाँ समिति प्रबंधक दिनकर प्रसाद तिवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए।
यह है पूरा मामला
लोकायुक्त रीवा की टीम ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित में समिति प्रबंधक दिनकर प्रसाद तिवारी को 3000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।समिति प्रबंधक दिनकर प्रसाद तिवारी ने किसान कैलाश साहू से बीमा एवं धान बिक्री के रुप में मांगे थे तीन हजार की कमीशन।आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित में समिति प्रबंधक है दिनकर प्रसाद तिवारी।बीमा एवं धान बिक्री के रुप में लेते है किसानों से रिश्वत।
इनकी रही उपस्थतिति
लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक बी के पटेल , निरीक्षक हितेंद्रनाथ शर्मा , विपिन त्रिवेदी , मुकेश मिश्रा , अजय पांडेय , मनोज मिश्रा , लवकेश पांडेय , सहित 12 सदस्यीय टीम कार्यवाही में शामिल रही।
