शहडोल/जयसिंह नगर।वंदना की मौत परआया नया मोड़, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप


वंदना की मौत पर आया नया मोड़,
परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप




(भागीरथी केवट की रिपोर्ट)
शहडोल/जयसिंहनगर।बीते दिन रविवार की शाम 6- 7 के बीच एक मामला सामने आया था जिसमे अज्ञात कारणों से एक महिला फांसी पर झूली थी जिसकी  सूचना पुलिस को दी गई थी जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर लाश को  कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार वंदना द्विवेदी (रेनू द्विवेदी ) पति अखिलेश(मन्टू)द्विवेदी निवासी कनाड़ी खुर्द  जयसिंहनगर जिसका शव नये घर जयसिंहनगर में  फांसी पर लटका  हुआ  मिला था।

मृतिका के परिजनों का कहना है कि

मृतिका के परिजनों की माने तो कहानी कुछ और ही है।मृतिका के परिजनों का कहना है कि वंदना द्विवेदी (रेनू द्विवेदी ) की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है।मृतिका के परिजनो ने मृतिका के पति अखिलेश सहित पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष तीरथ शर्मा व रामनरेश शर्मा , व्यंकटेश दुबेदि पर लगाया हत्या का आरोप।साथ ही परिजनों ने यह भी कहा कि रोजाना दहेज के लिए वंदना के साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे।और दहेज़ की वजह से ही उसकी हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया है।साथ ही मृतिका के परिजनो ने पुलिस अधिकारी  से गुहार लगाई है कि मृतिका की फोरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम कराई जाये।



Previous Post Next Post