पति ने ससुराल में ही की पत्नी व् ससुर की हत्या
(भागीरथी केवट)
शहडोल/ब्यौहारी।शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसही में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है।जहाँ एक पति ने अपने ससुराल में ही अपनी पत्नी व् ससुर को मौत के घाट उतार दिया।
प्राप्त जानकारी से पता चला है कि अमर सिंह(मृतिका का पति) जो की अपनी पत्नी को ससुराल लेने गया था।जहाँ पर मामूली विवाद के चलते पति अमर सिंह ने धारदर कुल्हाड़ी व चाकू से गोदकर अपनी पत्नी व ससुर(नौमन सिंह) की हत्या कर दी।विवादित हत्या का कारण अभी अज्ञात है कि आखिर किस वजह से अमर सिंह से ऐसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।फ़िलहाल अमर सिंह को हत्या कर भागते देख गांव वालों ने उसे पकड़ लिया है।जिस पर पुलिस प्रशासन अपनी कार्यवाही कर रही है।

