अनूपपुर।70 वर्षीय वृद्ध का मिला क्षत विक्षत शव


70 वर्षीय वृद्ध का मिला क्षत विक्षत शव


(दीपक केवट - 7898803849)

अनूपपुर।जैतहरी थाना अंतर्गत 2 मई को ग्राम चोलना के गुजरटोला डोंगरी के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहा ने पेड़ के नीचे 65 से 70 वर्षीय अज्ञात वृद्धा के शव देखा, जिसके बाद गांव में खबर फैलते ही सरपंच ने सूचना पुलिस को दी गई, जहां सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया, जहां शव पूरी तरह से क्षत विक्षत मिला, बताया जााता है कि शव लगभग तीन से चार दिन पुरानी है, वहीं कुत्ते एवं सियार द्वारा शव को नोंचा जा रहा था। वहीं पुलिस पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
Previous Post Next Post