शहडोल।सरपंच ने लूट लिया पंचायत के साथ साथ भाई के हक का मुआवजा भी"

चंगेरा पंचायत की कहानी क्या आपने जानी ????


"सरपंच ने लूट लिया पंचायत के साथ साथ भाई के हक का मुआवजा भी"


(दीपक केवट - 7898803849)

शहडोल। जिले के ,बुढार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत  चंगेरा में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है,जहां सरपंच ने लाखों का हेरफेर चंद सालों में ही कर डाला है।जी हां,हम आपको बता दें ग्राम पंचायत चंगेरा जहां सरपंच भारत सिंह बीते पंचवर्षीय में  लोगों से उधार व चंदा मांग कर सरपंच का चुनाव लड़ा था, किन्तु भारत सिंह आज उस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां अच्छे खासे सेठ भी जाने से घबराते हैं। 

चंदा मांग कर लड़े सरपंच का चुनाव  

सरपंच भारत सिंह पिछले पंचवर्षीय में लोगों से हजार दो हजार रुपए चंदा मांग कर सरपंच का चुनाव लड़े और गांव की जनता ने इन्हें सरपंच बनाया लेकिन भोले भाले गांव के लोगों को यह नहीं पता था कि सरपंच बनने के बाद भारत सिंह क्या करेंगे।भारत सिंह सरपंच बनने के बाद से आज तक, 15 लाख से अधिक लागत की कीमत का घर 4 चके वाली कार के अलावा अच्छा खासा बैंक बैलेंस भी बना रखा है।साथ ही सरपंच ने पंचायत के पैसे के साथ साथ निजी कम्पनी से मिलने वाले गांव के विकास के पैसों  से अपना घर भर डाला।

प्रशासन से हुई कई बार शिकायत फिर भी प्रशासन मौन ,आखिर क्यों....?

लेकिन अचरज की बात तो यह है कि की इस ओर विभागीय अमला नजर डालना तो दूर, सोच भी नहीं रहे हैं,  सरपंच की शिकायत अनेकों बार कलेक्टर एवं कमिश्नर से की गई लेकिन शायद प्रशासन की मिलीभगत का खामियाजा आज गांव की भोली भाली जनता को भुगतना पड़ रहा है। इसके अलावा  सरपंच  भरत सिंह ने  अपने ही  सगे भाई को भी  नहीं छोड़ा, जहां  जमीन का मुआवजा  मिलने  का समय आया तो सरपंच ने  अपने ही  भाई  को धोखा देकर  जमीन का मुआवजा  डकार दिया  और  खुद का भाई  आज दर दर की  ठोकरे  खाने को  मजबूर हैं बहर हाल सरपंच अपने खाते में पंचायत का बचा कुचा पैसा डालने में व्यस्त हैं।
Previous Post Next Post