ट्रेन से कटकर युवक की मौत
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल।सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास पोण्डा नाला फतेहपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक सुबह 7:00 बजे नर्मदा एक्सप्रेस से कट गया जिसकी सूचना सोहागपुर थाने को दी गई है, जिस पर थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा करके जिला अस्पताल शहडोल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।
यह है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनोज कुमार सिंह पिता रामपाल सिंह निवासी जिला इटावा उत्तर प्रदेश मंगलवार को सुबह नर्मदा एक्सप्रेस से सिंहपुर स्टेशन के नजदीक पोण्डा नाला फतेहपुर के बीच कट गया । इसकी जानकारी लगने पर सिंहपुर स्टेशन मास्टर ने इस घटना की सूचना सोहागपुर थाने को दी जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोहागपुर थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा करके आरक्षक गंगा सिंह व मुंशी सुरेश शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय शहडोल लेकर पहुंचे और मृतक पास मिले मोबाइल से इस घटना की सूचना परिजनों को दी । मृतक अमलाई में फेरी लगाकर कपड़ा भेजने काम करता था और वह किसी काम से 2 दिन पहले अपने घर से निकला था
