युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का होगा आयोजन
शहडोल।(दीपक केवट) युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय गांधी स्टेडियम शहडोल में 12 जनवरी 2019 को प्रातः 9ः00 बजे से सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के तहत् 12 जनवरी को प्रातः 8ः30 बजे से गांधी स्टेडियम शहडोल में विद्यार्थियों का मैदान में एकत्रीकरण होगा। सूर्य नमस्कार प्रातः 9 बजे प्रारंभ होगा।
