शहडोल, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
शहडोल। (दीपक केवट)। अभी से कुछ देर पहले ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है बताया जा रहा है कि कोई लहरी फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आ जाने से लगभग 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन आने के पहले पटरी पर पत्थर लेकर दौड़ रहा था तभी अचानक माल गाड़ी आ गई और वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई युवक अज्ञात बताया जा रहा है वही मौके पर हंड्रेड डायल पहुंची।
