चनौडी धान खरीदी केंद्र में हो रहा किसानों के धान के सांथ खिलवाड़ धन जांचकर्ता द्वारा जबरन धान किये जा रहे रिजेक्ट

शहडोल(दीपक केवट)। चनौडी धान खरीदी केंद्र में हो रहे किसानों के धान के सांथ खिलवाड़ को ध्यान में रखते हुए आज किसानों की समस्या को सुलझाने पहुंची जैतपुर विधानसभा की विधयाक श्री मति मनीषा सिंह व भाजपा नेता श्री राम द्विवेदी। भाजपा युबा नेता सूरज द्विवेदी द्वारा सतेंद्र प्रताप सिंह संज्जु दादा द्वारा बताया गया कि धान खरीदी केंद्र चनौडी द्वारा किसानों का धान जबरन रिजेक्ट किया जा रहा हैं। और आये दिन बोरियों का भी आभाव रहता हैं किसान 15 किलोमीटर दूर से अपना धान लेकर आते हैं तो खरीदी केंद्र द्वारा जबरन यह कह दिया जाता है कि आप का धान खराब है या अभी बोरी नही है।बात यही तक नही रही किसान सूरज नामदेव व सुसील सिंह महेंद्र चतुर्वेदी राकेश द्विवेदी व अन्य किसानों द्वारा बताया गया कि खरीदी केंद्र जांच करता बने द्वारा बतसलूकी से पेश आया जाता है किसी बात को पूछने पर सही जबाब तक नही दिया जाता समस्या को सुनते हुये तुरंत विधयाक मनीषा सिंह जी और भाजपा स्थानीय नेता श्री राम द्विवेदी द्वारा एस डी एम जैतपुर को फोन द्वारा सूचना दे कर बुलाया गया। आननफानन में पहुचे नायाब तहसीलदार श्री गौतम ने खरीदी केंद्र का जांच किया व किसानों को तत्काल निराकरण का भरोसा दिलाया ।
सारे जांच में लेडी सिंघम के तरह नजर आई विधायक मनिसा सिंह किसानों ने विधयाक मैडम और भजापा नेता श्री राम द्विवेदी को दिया धन्यवाद।
