शहडोल (दीपक केवट)।कमिश्नर ने किया धान उपार्जन केन्द्र खन्नौधी, गोहपारू और छतवई का निरीक्षण


कमिश्नर ने किया धान उपार्जन केन्द्र खन्नौधी, गोहपारू और छतवई का निरीक्षण



शहडोल (दीपक केवट)। कमिश्नर शहडोल संभाग जे.के. जैन ने गुरूवार को शहडोल जिले के धान उपार्जन केन्द्र छतवई, गोहपारू और खन्नौधी का निरीक्षण किया। कमिष्नर के साथ कलेक्टर श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव भी रही। धान उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने धान की बोरियों की तौल कराई, मास्चर मीटर से धान की आर्दता का परीक्षण कराया तथा समिति प्रबंधकों से उपार्जन धान के भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कमिष्नर ने समिति प्रबंधकों को निर्देष दिये कि किसानों को उपार्जित उपज का भुगतान सर्वोच्च के साथ करें। कमिष्नर ने धान उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान परिवहन की स्थिति की भी समीक्षा की तथा निर्देष दिये कि धान उपार्जन केन्द्रों से धान का परिवजन समय पर सुनिष्चित करायें, उपार्जित धान का प्रतिदिन उठाव करायें। कमिष्नर ने यह भी निर्देष दिये कि जो परिवहन एजेन्सी धान के परिवहन में उदासीनता बरत रही है, ऐसी परिवहन एजेन्सियों पर जुर्माना भी लगायें।
कमिश्नर ने धान उपार्जन केन्द्र छतवई के निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक को निर्देश दिये कि उपार्जन केन्द्र में धान उपार्जन केन्द्र का बनैर लगाये तथा बनैर में धान की किस्मों एवं अन्य अनाजों की रेट लिस्ट का उल्लेख करें। निरीक्षण के दौरान कमिष्नर ने धान उपार्जन केन्द्र छतवई में किसानों के लिये की गई पेयजल एवं बैठक व्यवस्था का भी अवलोकन किया तथा माॅस्चर मीटर से धान की आर्दता का परीक्षण भी कराया। कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित किसान सोहन यादव से चर्चा की तथा सोहन यादव से एसएमएस के संबंध में जानकारी ली। कमिष्नर ने कृषक सोहन यादव की ऋण पुस्तिका का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कमिष्नर ने तौल मषीन का अवलोकन किया तथा तौल मषीन की सत्यापन के संबंध में समुचित जानकारी ली तथा तौल मषीन की सील आदि का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कमिष्नर ने समिति प्रबंधक को निर्देष दिये कि उपार्जन केन्द्रों में लगे सभी तौल मषीने सत्यापित होना चाहिये तथा सभी में सील होना चाहिये। कमिश्नर ने धान उपार्जन केन्द्र गोहपारू का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिष्नर ने माॅस्चर मीटर से धान की बोरियों की आर्दता चेक कराई तथा धान की बोरियों की तौल कराई। इस दौरान कमिष्नर ने ग्राम बुड़नवाह के कृषक राममोहर सिंह से चर्चा की । चर्चा के दौरान किसान ने कमिष्नर को बताया कि उसकी 5 एकड़ सिंचित भूमि है, उसने 7 क्िवटल धान उपार्जन केन्द्र में बिक्री हेतु लाया है। कमिश्नर ने धान उपार्जन केन्द्र खन्नौंधी का भी निरीक्षण किया तथा समिति प्रबंधक को निर्देष दिये कि वे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ धान का परिवहन करायें। कमिश्नर ने धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिये की गई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा किसानों की बैठक व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिये। इस दौरान कमिश्नर ने किसान दीदार खान से चर्चा की। चर्चा के दौरान किसान दीदार खान ने कमिश्नर को बताया कि उसने 16 क्विंटल धान उपार्जन केन्द्र में विक्रय हेतु लाया है।
Previous Post Next Post