शहडोल। नेशनल स्टार एवार्ड से मनोज टीवीएस शहडोल सम्मानित

नेशनल स्टार एवार्ड से मनोज टीवीएस शहडोल सम्मानित 



शहडोल।(दीपक केवट) टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड के द्वारा बंम्बई के प्रसिद्ध जे.डब्लू मिराट होटल में देश भर से आए कंपनी के मेन डीलरो का कान्फ्रेन्स आयोजित किया गया। कांन्फ्रेन्स में टीवीएस कंपनी के जिन मेन डीलरों ने नवरात्र एवं दीपावली त्यौहार में बेहतर कार्य करते हुए अच्छी बिक्री है ऐसे उत्कृष्ट चुनिंदा मेन डीलरों को कंपनी के ब्रान्ड एम्बसेडर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के द्वारा भव्य समारोह में नेशनल स्टार एवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। टीवीएस मोटर कंपनी के इस नेशनल कान्फे्रन्स में कंपनी के संभागीय मेन डीलर मनोज टीवीएस शहडोल के संचालक राजेश गुप्ता एवं मनोज गुप्ता ने भी शिरकत की। टीवीएस के इस कान्फ्रेन्स में नवरात्र एवं दीपावली त्यौहार में रिकार्ड दुपहिया वाहन बिक्री करने पर पूरे मध्य प्रदेश से शहडोल के मेन डीलर मनोज टीवीएस को नेशनल स्टार एवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
 
क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के हाथो से मिला अवार्ड
 
यह एवार्ड कंपनी के ब्रान्ड एम्बेसडर व अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी ने कंपनी के वाइस प्रेसीडेन्ट यू.बी. पाण्डेय के विशेष उपस्थिति में मनोज टीवीएस के डायरेक्टर राजेश गुप्ता एवं मनोज गुप्ता को प्रदान किया। नेशनल स्टार एवार्ड को राजेश गुप्ता व मनोज गुप्ता के साथ उनका परिवार श्रीमती वर्षा गुप्ता, श्रीमती आरती गुप्ता, अनन्या गुप्ता (मौली) व अक्षत गुप्ता ने ग्रहण किया। इस अवसर पर नेशनल सेल्स मैनेजर रविन्द्र चैहान व एरिया सेल्स मैनेजर अनुराग सिंह, केन्द्रराज जोशी व कंपनी के अन्य अधिकारी मंचासीन रहे। नेशनल पुरूषकार मिलने पर मनोज टीवीएस परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रफुल्लित है। ज्ञात होकि मनोज टीवीएस ने कंपनी के हर कसौटी पर खरा उतरते हुए सेल्स सर्विस एंव फाईनेन्स टीम के साथ शो-रूम के समस्त स्टाफ के बेहतर सहयोग व समन्वय के साथ कार्य कर अनेक पुरूषकार हासिल कर चुके है जो शहडोल संभाग के लिए गौरव की बात है।

गुप्ता परिवार ने दी सभी को बधाई,कहा सभी का सहयोग सराहनीय रहा 

मनोज टीवीएस को उक्त पुरूषकार मिलने पर शो-रूम के डायरेक्टर राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं योेगेश गुप्ता ने सभी शुभचिंतको, परिवारजनो, रिश्तेदारो को बधाई दी है। शोरूम के सेल्स सर्विस स्पेयर पार्टस एव फाइनेन्स विभाग के सहयोगियों ने अच्छा कार्य किया है। इसके अलावा कंपनी के अधिकारियों का मार्गदर्शन व मीडिया बंधुओ का परस्पर सहयोग से ही हमे यह पुरूषकार हासिल हो सका है। उन्होने सभी के मार्गदर्शन व आशीर्वाद के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की है।
Previous Post Next Post