शहडोल। जिले में नहीं होंगे अवैध कार्य शिवसेना, शिवसेना के संभाग प्रमुख ने की पुलिस अधीक्षक से शिकायत

जिले में नहीं होंगे अवैध कार्य शिवसेना,
शिवसेना के संभाग प्रमुख ने की पुलिस अधीक्षक से शिकायत



शहडोल।(दीपक केवट) जिले में हो रहे अवैध कार्य को जड़ से समाप्त करने का बीड़ा शिवसेना ने उठाया है शिवसेना के संभाग प्रमुख संजीव कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए कहा है कि जिले के ट्रांसपोर्ट नगरी में अवैध रूप से कबाड़ के ठीक है खोले गए हैं जहां चोरी का सामान एवं अन्य सामग्री खरीदी एवं बेची जाती है, ट्रांसपोर्ट नगरी के बुढार में कबाड़ का जखीरा खुला हुआ है जहां सभी प्रकार के अवैध कार्य होते हैं इसके अलावा शिवसेना के ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजा होटल के सामने बने बाड़े में खुलेआम दिन रात शराब खोरी एवं जुआ का फाड् लगाया जाता है, लेकिन पुलिस प्रशासन कार्यवाही करने से नाकाम साबित हो रही है,शिवसेना के संभागी प्रमुख संजीव कुमार गुप्ता ने यह भी बताया कि एलआईसी चैक बुढार के पास बने पवन धर्म कांटा के अंदर बद्री पांडे नामक व्यक्ति द्वारा खुलेआम अवैध रूप से कबाड़ का ठीहा संचालित किया है जहां रातो रात बड़ी बड़ी चोरी की गाड़ियां कट जाती है, और किसी को कानो कान खबर भी नहीं लगती दूसरे जिले के भी चोरी के सामानों को बद्री पांडे नामक कबाड़ी खरीद कर उसे टुकड़ों में परिवर्तित कर देता है सौपे पर गए ज्ञापन में शिवसेना ने यह भी उल्लेख किया है, कि धनपुरी के पप्पू टोपी नामक कबाड़ी द्वारा भी अवैध रूप से कार्य किए जाते हैं इसके अलावा शहडोल के सिंहपुर रोड स्थित अनीश कबाडी का भी शामिल है, साथ ही किरन टॉकीज के सामने भी संचालित कबाड़ का कारोबार पूरी तरह से अवैध रूप से संचालित हो रहा है लेकिन इस पर पुलिस प्रशासन कार्यवाही करने से पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
Previous Post Next Post