अतिथि शिक्षकों के बढ़े हुए मानदेय भुगतान के सम्बन्ध में की गई चर्चा
बुढ़ार/रसमोहनी(दीपक केवट)। जन शिक्षक रसमोहनी सुरेन्द्र प्रताप सिंह बघेल एवं जितेन्द्र तिवारी के द्वारा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बुढ़ार से निरन्तर अतिथि शिक्षकों के बढ़े हुए मानदेय भुगतान के सम्बन्ध चर्चा किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में चिंतनशील बीईओ बुढ़ार द्वारा उपरोक्त प्रस्ताव को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग शहडोल के समक्ष रखा गया। जिसे सहायक आयुक्त द्वारा प्रस्ताव को मान्य करते हुए अतिथि शिक्षकों का भुगतान बढ़े हुए दर पर करने एवं विगत माह का एरियर्स भुगातन करने सम्बन्धी आदेश प्रसारित किया गया है। सहायक आयुक्त शहडोल एवं विकास खण्ड शिक्षाधिकारी बुढ़ार के द्वारा किये गये सराहनीय कार्य के प्रति जन शिक्षक रसमोहनी द्वारा सहायक आयुक्त शहडोल एवं बीईओ बुढ़ार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संकुल रसमोहनी के अतिथि शिक्षकों की ओर से आभार प्रस्तुत किया गया है।
