शहडोल।राज्यपाल श्रीमती पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई, मंत्री मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई
मंत्री मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न



शहडोल। (दीपक केवट ) राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने नवगठित मंत्रीमंडल को राज भवन में शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह में 28 विधायकों ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले विधायकों में डॉ. विजय लक्ष्मी साधो, सज्जन सिंह वर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा, डॉ. गोविंद सिंह, बाला बच्चन, आरिफ अकील, बृजेन्द्र सिंह राठौर, प्रदीप जायसवाल, लाखन सिंह यादव, तुलसीराम सिलावट,गोविंद सिंह राजपूत, श्रीमती इमरती देवी, ओमकार सिंह मरकाम, डॉ. प्रभुराम चैधरी, प्रियव्रत सिंह, सुखदेव पांसे, उमंग सिंघार, हर्ष यादव, जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पी.सी. शर्मा, प्रद्युम्घ्न सिंह तोमर, सचिन सुभाष यादव, सुरेन्द्र सिंह बघेल और तरुण भनोत शामिल रहे। राज्यपाल ने नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ लेने के बाद बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Previous Post Next Post