भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी बने शकील

 भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी बने शकील

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम. एजाज खान के मार्गदर्शन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के अनुमोदन उपरांत जिला मीडिया प्रभारी पीतांबर तोपनानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, भाजपा जिला अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष राहत सिद्दीकी के सहमति से भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला शहडोल के जिला पदाधिकारी एवं संशोधन नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है जिसमे शहडोल जिले के धनपुरी नगर के युवा भाजपा नेता शकील खान को भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला मीडिया प्रभारी का प्रभार सौंपा है ! भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने पार्टी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि शकील खान को भाजपा अल्पसंख्यक का जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने से संघठन काफी मजबूत होगा ! कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है कार्यकर्ता काफी उत्साहित है ! उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे ! पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए एक मेहनती  ईमानदार युवा नेता को चुनकर पार्टी ने अहम फैसला लिया है ! शकील खान ने विशेष तौर पर जिला संगठन और भाजपा जिला अध्यक्ष कमल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघठन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कंधों पर डाली है उसकी निष्ठा पूर्ण निर्वाह करूंगा ! भाजपा संगठन युवा पीढ़ी में राष्ट्रवाद, देश प्रेम के संस्कार का निर्माण करती है ! नेशन फर्स्ट की नीति पर युवाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है इसी जज्बे के साथ वह नवीन पीढ़ी को संगठन के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे ! उन्होंने जिले के शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि जो विश्वास जिले के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर किया है वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर्तव्यबद्धता से निभाएंगे !

Previous Post Next Post