भारी सैलाब के साथ चुनाव प्रचार करते नजर आए भाजपाई नारो के साथ मतदाताओ से मांगे प्रत्याशी के लिए वोट
नगर पालिका वार्ड क्र, 27 से भाजपा महिला प्रत्याशी श्रीमति आरती मनोज गुप्ता को मिल रहा भारी जन समर्थन
शहडोल नगर पालिका वार्ड क्र, 27 से पार्षद के लिए भाजपा ने महिला प्रत्याशी श्रीमति आरती मनोज गुप्ता चुनाव मैदान मे है। भाजपा के कद्दावर नेता चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे है। सूत्रो कि माने तो भाजपा के कार्यकर्ता श्रीमति गुप्ता के साथ डोर टू डोर जन संवाद स्थापित करते दिखाई दे रहे है। वही मनोज गुप्ता अपनी पत्नी के चुनाव प्रचार प्रसार मे घर-घर जा कर लोगो से समर्थन आशीर्वाद मांग रहे है। श्रीमति गुप्ता लोगो से कहा कि बस एक मौका दे वार्ड के सभी लोगो को शासन प़शासन की योजनाओ को दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगी। और जो भी वार्ड मे नगर पालिका द्वारा कार्य होगे उसे पूर्ण रूप से कराई जायेगी वार्ड के मतदाताओ ने भी श्रीमति गुप्ता को भारी समर्थन के साथ विजय होने का आशीर्वाद दिये।
Tags
Shahdol