देह व्यापार के अड्डे पर शहडोल पुलिस का छापा, होटल अनमोल में संचालित हो रहा था अनैतिक देह व्यापार

 देह व्यापार के अड्डे पर शहडोल पुलिस का छापा, होटल अनमोल में संचालित हो रहा था अनैतिक देह व्यापार

शहडोल I आज दिनांक 05.08.2022 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की बुढार रोड स्थित अनमोल पैलेस होटल में अनैतिक देह व्यापार का कारोबार संचालित हो रहा है एवं वर्तमान में कुछ युवक-युवती होटल में रूके हुए है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शहडोल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में उपुअ0 महिला सुरक्षा शाखा एवं पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम द्वारा अनमोल पैलेस होटल में दबिश दी गई जहां पर अलग-अलग तीन कमरो में लड़का-लड़कियों को आपत्तीजनक हालत में पाये जाने पर उनके विरूद्ध महिला थाना शहडोल में विधिक कार्यवाही की गई है।


तीन युवक-युवती को किया गया गिरफ्तार

 अनैतिक देह व्यापार के इस कारोबार में 01. शुभम विश्वकर्मा पिता शिवनाथ विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी जिला सीधी, 02. मो0 साहिद खान पिता मो0 मगरूर उम्र 26 वर्ष निवासी विंध्या कॉलोनी नौरोजाबाद जिला उमरिया एवं 03. आकाश कुशवाहा पिता हाकिम सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम किशनपुर थाना ओंतरी जिला ग्वालियर को उनके साथ आई हुई तीन महिला साथियों के साथ हिरासत मंे लिया गया।

आरोपियों से पूछताछ में उनके द्वारा यह कृत्य होटल मालिक होटल मालिक सुरजीत सिंह पिता स्व0 त्रिलोक सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी बुढार रोड शहडोल एवं उसके मैनेजर सूरज सोनी पिता रमाकांत सोनी निवासी पाली उमरिया, 02. मैनेजर सुशील यादव पिता वाल्मीक प्रसाद यादव निवासी रामपुर नैकिन जिला सीधी एंव अन्य व्यक्ति संतोष यादव पिता श्री ठाकुरदीन यादव निवासी जरवाही थाना सोहागपुर के संरक्षक एवं उनकी जानकारी में होना बताया गया जिस पर से होटल मालिक, उसके दोनो मैनेजर एंव संतोष यादव को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस द्वारा जांच में पाया गया कि होटल में संधारित रजिस्टर में सभी लोगो की प्रविष्टयां नही की गई थी एवं उनके नाम को छुपाया गया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, नगद राशि एवं अनैतिक देह व्यापार में उपयोग की गई आपत्तीजनक वस्तु जप्त की गई।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त कार्यवाही में उपुअ0 अंकिता सूर्या, निरी0 रमा आर्माे, सूबेदार राजमती परस्ते, उनि0 अराधना तिवारी, सउनि0 अमित दीक्षित, मप्रआर0 नफीसा बेगम, आर0 अभिषेक दीक्षित, नितिन ठाकुर एवं संदीप मार्को, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post