स्वच्छ शहडोल के सपने को साकार करने के उद्देश्य नगर पालिका परिषद शहडोल ने 10 वाहन क्रय किए

स्वच्छ शहडोल के सपने को साकार करने के उद्देश्य नगर पालिका परिषद शहडोल ने 10 वाहन क्रय किए



शहडोल।स्वच्छ शहडोल के सपने को साकार करने के उद्देश्य नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए घर-घर कचरा संग्रहण हेतु ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना  के तहत आज नगरपालिका प्रांगण से वाहनों का पूजन कर हरी झंडी दिखाकर  जयसिंहनगर के लोकप्रिय विधायक श्री जय सिंह मरावी जी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे उपाध्यक्ष श्री कुलदीप निगम यातायात, परिवहन के सभापति भाजपा जिला महामंत्री इंजी संतोष लोहानी नगर अध्यक्ष श्री सूर्यकांत मिश्रा ने डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए रवाना किया।



इस अवसर पर नगरपालिका के सभापति श्री महेश भागदेव श्री शक्ति लक्षकार श्रीमती रजनी सिंह पार्षद श्री गोविंद सिंह  श्री जितेंद्र सिंह श्री प्रभात पांडे श्री अनुराग शुक्ला श्रीमती बिंदेश्वरी सिंह परस्ते मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी स्वच्छता निरीक्षक श्री मोतीलाल सिंह उपयंत्री श्री सुखेंद्र सिंह तोमर वाहन प्रभारी श्री शरद गौतम श्री धनंजय सिंह श्री हरिओम तोमर श्री विजय वर्मा सम्मानित पत्रकारगण श्री राहुल सिंह राणा श्री चंदन वर्मा श्री कमलेश दाहिया श्री शुभम तिवारी भाजपा नेता श्री होलकर सिंह परस्ते,श्री गुड्डा रिछारिया श्री राजू यादव श्री मुकेश जेठानी सहित नगरपालिका के  कर्मचारी नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post