ग्राम न्यायालय सिंहपुर का संचालन पुनः प्रारंभ
(दीपक केवट)
शहडोल।मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार ग्राम न्यायालय की स्थापना की गई थी जिसमें शहडोल जिले के अंतर्गत 3 ग्राम न्यायालयों की स्थापना की गई थी जिसमें ग्राम सिंहपुर , गोहपारू तथा जयसिंहनगर सम्मिलित हैं वर्ष 2020 के प्रारंभ में ही कोविड-19 के कारण इन न्यायालयों के संचालन बाधित हुआ था जिसका पुनः संचालन प्रारंभ हुआ इसी तारतम्य में आज दिनांक 1/ 3 / 2021 को ग्राम न्यायालय सिंहपुर का संचालन प्रारंभ हुआ जिसमें अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश रेणु खान मैडम द्वारा न्यायालय का संचालन प्रारंभ किया गया जिसमें विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कांउसलेटर अजय श्रीवास्तव एवं शिवप्रसाद कोल तथा पैनल लॉयर एंड ० कुबेर प्रसाद शुक्ला उपस्थित रहे इस न्यायालय के संचालन से सिंहपुर व आसपास के क्षेत्र के ग्राम वासियों को अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा एवं शीघ्र एवं सुलभ न्याय प्राप्त करने में आसानी होगी ।
